हिमाचल युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने पार्टी छोड आप ज्वाईन की

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 21, 2022

शिमला।  हिमाचल कांग्रेस के नेतृत्व के खिलापफ पनपे असंतोष के बीच आज आज युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी ज्वाईन कर ली। दिल्ली में स्वास्थय मंत्री सत्येन्द र जैन की मौजूदगी में आयोजित संवाददाता सममेलन में उन्होंने आप का दामन थामा। 

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल कांग्रेस को आज जोर का झटका धीरे से दिया है। उनके अचानक पार्टी छोडने को लेकर हर कोई हैरान है। हालांकि कांग्रेस पार्टी में मचे महौल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रदेश के विधायकों को दिल्ली बुलाया है। ताकि महौल को शांत किया जा सके। लेकिन कई नेताओं का पार्टी छोडने का सिलसिला रूक नहीं पा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के कई नेता पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला और मौजूदा अध्यक्ष कुलदीप राठौर से नाखुश बताये जा रहे है। उनका आरोप है कि पार्टी में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी के चलते आज मनीष ठाकुर ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया। 

इसे भी पढ़ें: ऊना के पंजोआ में श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत, 50 घायल

मनीष ठाकुर  पांवटा से कांग्रेस टिकट की दावेदारी जता रहे थे। पार्टी में लंबे समय से उपेक्षा के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। मनीष ठाकुर रोहड़ू से संबंध रखते हैं। लेकिन कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष कुलदीप राठौर के साथ उनका तारतम्य नहीं बैठ पा रहा था। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस में भगदड ..एक मौजूदा विधायक सहित चार पूर्व विधायक आप का दामन थामने की तैयारी में

पार्टी छोडने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मनीष ठाकुर ने लिखा कि पिछले 25 वर्षों के राजनीतिक और सामाजिक संघर्ष के बावजूद आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। पिछले 25 वर्षो के राजनीतिक और सामाजिक संघर्ष के बावजूद आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। 

इसे भी पढ़ें: जनसमस्याओं से ध्यान बांटने के लिए कश्मीर फाइल के नाम पर ज़हर घोला जा रहा--दीपक शर्मा

जिस मकसद और सोच के साथ मैंने और मेरे हजारों साथियों ने इस संघर्ष में योगदान दिया है उस संघर्ष को बड़े नेताओं की राजनीतिक तानाशाही और संगठन के भीतर मौजूद चाटुकारों ने खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।आज संगठन में सिर्फ और सिर्फ खास नेताओं की पसंद के लोगों की फौज रह गई है।जिसकी वजह से संगठन की ये दुर्गति हुई है। हम रास्ता बदल सकते है लेकिन हमारे हौसलें और संघर्ष उसी बुलंदी के साथ रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में आप को मिलने लगा समर्थन, वकील, डॉक्टर और पूर्व अधिकारी पार्टी से जुडे

मैं उन हजारों संघर्ष के साथियों को संघर्ष के सफर में योगदान देने के लिए दिल की गहराई से धन्यवाद करना चाहूंगा और उम्मीद करता हूं की आप सभी भी इस राजनीतिक तानाशाही और व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में जरूर कदम से कदम मिलाकर अपना बहुमूल्य योगदान दे।

प्रमुख खबरें

Umar Khalid को BK Hariprasad ने बताया राष्ट्रवादी, ABVP के विरोध पर खड़े किए सवाल

Indias Shield aginst China| भारत अपनी सैन्य रणनीति से कैसे चीन को फंसा रहा? | Teh Tak Part 6

Oracle ने AI और Cloud Services में भारी निवेश के बीच शुरू की नई छंटनी

Silk Road Net in Central Asia | सिल्क रोड का असली सच: मध्य एशिया में चीन का खतरनाक खेल! | Teh Tak Part 5