Manipur के इंफाल पूर्व में महिला अपहरण मामले में KCP के दो उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026

मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में एक महिला के अपहरण में शामिल होने के आरोप में एक प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि पुलिस कमांडो एवं असम राइफल्स की 31वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोंगद्रेनखोंबा) के दोनों सदस्यों को गिरफ्तार किया।

मणिपुर में मई 2023 में मैदानी इलाकों में रहने वाले मेइती और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष भड़का था। इस हिंसा में अब तक कम से कम 306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। हाल के महीनों में कुकी और नगा समुदायों के बीच भी झड़पों की खबरें सामने आई हैं।

प्रमुख खबरें

Black Rice से Weight Loss में मदद, फाइबर और प्रोटीन से नियंत्रित रहेगा बढ़ता वजन

Thekrampatti Sub Jail से 17 कैदियों के भागने पर कार्रवाई, CM Vijay ने जेल उपाधीक्षक को किया निलंबित

बाढ़ के बीच Odisha Civil Service मुख्य परीक्षा तय समय पर, परीक्षार्थियों को मुफ्त परिवहन देगी सरकार

Sardar Patel ने मजबूत भारत की नींव रखी: National Unity Day पर अमित शाह का नमन