अमेरिका में महिला की हत्या मामले में भारतीय मूल का पूर्व पुलिस अधिकारी बरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2022

ह्यूस्टन (अमेरिका), 31 अगस्त भारतीय मूल के एक पूर्व अमेरिकी पुलिस अधिकारी को आरोपमुक्त कर दिया गया है जिसकी गोली से 2019 में एक महिला की मौत हो गई थी। टेक्सास की एक अदालत ने रविंदर सिंह को बरी कर दिया। सिंह के खिलाफ मैगी ब्रूक्स (30) की गोली मारकर हत्या को लेकर सुनवाई चल रही थी। टारेंट के जिला फौजदारी अधिवक्ता के कार्यालय ने सोमवार को अदालत के फैसले के बाद एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि जब भी बल प्रयोग से किसी नागरिक की मौत हो जाती है, तो वे मामले को अदालत में ले जाते हैं और अगर अदालत अभियोग तय करती है तो वे मुकदमा चलाते हैं।

सिंह ने प्रशासनिक जांच के बीच नवंबर 2019 में इस्तीफा दे दिया और सितंबर 2020 में उन पर हत्या का आरोप लगाया गया। अगर इस मामले में सिंह को दोषी ठहराया जाता, तो उन्हें अधिकतम दो साल जेल में रहना होता और 10,000 अमरीकी डालर तक का जुर्माना भरना होता। फैसले के बाद, सिंह ने कहा कि वह अपने परिवार को धन्यवाद देना चाहते हैं। साथ ही वह ब्रूक्स के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

प्रमुख खबरें

मोजतबा की 15 हजार मिसाइलें तैनात! अगला टारगेट कौन?

Ticket कटने के बाद Narottam Mishra नरम, Datia में नामांकन में CM Mohan Yadav के साथ दिखेंगे

चलती ट्रेन में पूजा का वीडियो वायरल, भारी विवाद के बाद रेलवे ने दी सफाई, बताया पूरा सच क्या है?

विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर भाजपा सख्त, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भेजा कानूनी नोटिस