पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुनील जोशी बने उप्र रणजी टीम के नये कोच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2019

लखनऊ। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और बांये हाथ के स्पिनर सुनील जोशी को उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की रणजी टीम का कोच बनाया गया है। जोशी 20 सितंबर तक उप्र रणजी टीम के शिविर में शामिल हो जायेंगे। यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह ने  भाषा  को बताया ,  पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुनील जोशी को एक वर्ष के लिये उप्र की रणजी टीम का कोच बनाया गया है। वे विजय हजारे ट्राफी से पहले टीम के शिविर में शामिल हो जायेंगे। 

जोशी कर्नाटक के रहने वाले है और भारत के लिये 15 टेस्ट में 41 विकेट खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 69 वनडे में 69 विकेट लिये हैं। उन्होंने भारत के लिये आखिरी वनडे आस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 मार्च 2001 को खेला। 

इसे भी पढ़ें: रवि शास्त्री ने बाताया, इस वजह से अश्विन के ऊपर किया रवींद्र जडेजा का चयन

गौरतलब है कि इससे पहले कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर उप्र की रणजी टीम के कोच रह चुके है जिनमें वेंकटेश प्रसाद और मनोज प्रभाकर का नाम शामिल है। 

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda