28 साल बाद दोषी करार दिए गए पूर्व IPS अफसर संजीव भट्ट, NDPS केस में 20 साल की सजा, 1996 में लगा था ये बड़ा आरोप

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2024

पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को झटका देते हुए गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर की एक अदालत ने ड्रग-प्लांटिंग मामले में 1996 के अपराधों का दोषी ठहराया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेएन ठक्कर की अदालत ने अभियोजन पक्ष के साथ-साथ बचाव पक्ष को भी सुना और गुरुवार को अपना फैसला सुनाते हुए एनडीपीसी केस में 20 साल की सजा सुना दी है। अभियोजन पक्ष ने अधिकतम 20 साल की सजा की दलील दी थी। भट्ट को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 21 (सी), 27 ए (अवैध तस्करी के वित्तपोषण और अपराधियों को शरण देने के लिए सजा), 29 (एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध करने के लिए उकसाना और आपराधिक साजिश), 58 (1) और ( 2) (कष्टप्रद प्रवेश, तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी)। उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 465 (जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज का उपयोग करना), 167 (चोट पहुंचाने के इरादे से लोक सेवक द्वारा गलत दस्तावेज तैयार करना), 204 (किसी दस्तावेज को छिपाना या नष्ट करना), 343 (गलत तरीके से दस्तावेज़ बनाना) के तहत भी दोषी ठहराया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Morbi bridge collapse: मोरबी पुल हादस के आरोपी जयसुख पटेल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, माननी होंगी कोर्ट की ये शर्ते

पुलिस ने मानी गलती

जब्ती के बाद व्यास द्वारा पालनपुर पुलिस स्टेशन में राजपुरोहित के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 17 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालाँकि, सीआरपीसी की धारा 169 (साक्ष्य की कमी होने पर आरोपी की रिहाई) के तहत अंततः व्यास द्वारा एक रिपोर्ट दायर की गई, जिसमें स्वीकार किया गया कि होटल के कमरे में रहने वाला व्यक्ति राजपुरोहित नहीं था। तदनुसार, राजपुरोहित को अदालत ने आरोपमुक्त कर दिया। पुलिस ने मामले में 'ए' सारांश रिपोर्ट भी दायर की।

प्रमुख खबरें

Iran करेगा Strait of Hormuz के बाहर नो-एंट्री जोन घोषित, जहाजों पर रखी जाएगी नजर

Radhika Apte Birthday: Rangmanch से OTT तक का सफर, जानें Radhika Apte की दमदार Acting Journey

Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी आज, जानिए Muhurat, पूजन विधि और व्रत का महत्व

Kim Jong Un ने नौसेना में शामिल किया 5,000 टन वजनी Destroyer Kang Kon