IT firm के पूर्व कर्मचारी पर 87 करोड़ रुपये मूल्य के ‘Source Code’ की चोरी का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2026

बेंगलुरु में एक आईटी फर्म के पूर्व वरिष्ठ कर्मचारी के खिलाफ कंपनी के लगभग 87 करोड़ रुपये मूल्य के सॉफ्टवेयर ‘सोर्स कोड’ की चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आशुतोष निगम एक फरवरी 2020 से यहां स्थित एमाडेस सॉफ्टवेयर लैब्स इंडिया (प्रा.) लिमिटेड कंपनी में सीनियर मैनेजर रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत था।

प्राथमिकी के अनुसार, निगम ने कंपनी की सहमति या अनुमोदन के बिना ‘सोर्स कोड’ को लीक कर दिया। यह घटना 11 अक्टूबर 2025 को हुई थी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद 3 दिसंबर 2025 को कंपनी ने उसे बर्खास्त कर दिया।

पुलिस ने बताया कि कंपनी के एक प्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर, आरोपी के खिलाफ 23 जनवरी को व्हाइटफील्ड सीईएन अपराध पुलिस थाने में आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया

इच्छा मृत्यु केवल कानून ही नहीं, मानवीय गरिमा का प्रश्न