कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री Basavaraj Bommai ने सिद्धरमैया से एनईपी रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2023

बेंगलुरु। भाजपा के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से अगले अकादमिक सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) रद्द करने के उनके फैसले पर पुनर्विचार करने की मंगलवार को अपील की। बोम्मई ने कहा कि सिद्धरमैया सरकार एनईपी को समाप्त कर कर्नाटक के बच्चों को नुकसान पहुंचा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ऐसा रहने पर भी, महज तुच्छ राजनीतिक कारणों से सिद्धरमैया एक नयी प्रणाली (शिक्षा की) लाना चाहते हैं। यह कर्नाटक के बच्चों के भविष्य के लिए नुकसानदेह है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक शिक्षा की बात है एनईपी सर्वाधिक प्रगतिशील विधान है और वह (कांग्रेस सरकार) इसका नाश कर रही है।’’ उनके मुताबिक, छात्रों के माता-पिता एनईपी रद्द करने के फैसले पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक के लोग एनईपी रद्द नहीं करने देंगे और भाजपा उनके साथ खड़ी रहेगी। कर्नाटक की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने एनईपी लागू किया था। वहीं, सिद्धरमैया ने कहा है कि वह अगले साल से इसे रद्द कर देंगे।

प्रमुख खबरें

Houthi Ballistic Missile Attack | हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से रियाद एयरपोर्ट को बनाया निशाना, एयरलाइंस को सऊदी हवाई क्षेत्र की दी चेतावनी

IAF प्रमुख Amar Preet Singh ने ऑपरेशन सिंदूर को किया याद! कहा- दुनिया ने देखी भारत की विध्वंसक ताकत, वायु सेना हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज की FIR

Indian Air Force का 94वां स्थापना दिवस, Hindan Air Force Station पर भव्य परेड