पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सी.बी.आई.जांच की मांग दोहराई

By दिनेश शुक्ल | Sep 05, 2020

भोपाल। पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश की भोली-भाली और गरीब जनता को सड़े और पशुआहार में उपयोग वाले चावल को बांटे जाने के आपराधिक प्रकरण की जांच सी.बी.आई.से कराने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दोबारा मांग की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना काल को अवसर में बदलने जो घटिया काम गरीबों के साथ किया गया है उसकी शिकायत वे राष्ट्पति और प्रधानमंत्री से करेंगे। जनता के स्वास्थ्य के साथ किये गये इस खिलवाड़ के कारण प्रदेश की राष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हुई है ।

इसे भी पढ़ें: न्यायालय की अवहेलना कर ताला तोड़कर पूर्व मंत्री के बंगले में घुसे संपदा अधिकारी

सिंह ने कहा कि यह प्रकरण केवल बालाघाट या मंडला का नहीं है । पूरे प्रदेश में यह चावल बांटने के लिए भेजा जाता है । सरकार हर साल लगभग 50 लाख क्विंटल धान का उपार्जन करती है । यह धान कटनी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, आदि जिलों की मिलों में चांवल निकालने के लिए भेजा जाता है और उससे प्राप्त चांवल को प्रदेश के गरीबों में बांटा जाता है । लेकिन सरकार की मिलीभगत से अच्छा चांवल तो बाजार में बेच दिया गया और यू.पी.बिहार,आदि से रिसाइकिल्ड किया हुआ पशुओं के खाने वाला सस्ता चांवल खरीद कर उचित मूल्य की दुकानों में सप्लाई कर दिया गया। यह चावल धान से भी कम दर एक हजार रूपये प्रति क्विंटल पर मिल जाता है ।

इसे भी पढ़ें: मंत्री अरविंद भदौरिया पर चुनाव आयोग को झूठा शपथ पत्र देने का हेमंत कटारे ने लगाया आरोप

उन्होने कहा कि जनता को धोखा देने वाले इस कृत्य में बहुत बड़े घपले की बू आ रही है। यह घपला व्यापम कांड,सिंहस्थ घोटाला, ई-टेंडर का घपला, डम्पर कांड, अवैध उत्खनन आदि घोटालों से बड़ा हो सकता है । इसलिए मै मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गरीब मजदूरों को बांटे गये घटिया चांवल कांड की सी.बी.आई. जांच की मांग दोहरा रहा हॅू ताकि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रकरण की वास्तविकता सामने आ सके । मेरी यह भी मांग है कि जब तक जांच पूरी नही हो जाती तब तक 37 लाख नये गरीबों में चावल न बांटा जाये । केवल गेंहू - दाल का वितरण किया जाये ।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा