नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में मालदीव के पूर्व मंत्री गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

कोलंबो। मालदीव के एक पूर्व मंत्री को एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में श्रीलंका में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी। मालदीव के पूर्व वित्त राज्यमंत्री मोहम्मद अशमाली एवं चार अन्य को इस मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न माउंट लाविनिया इलाके में तीन महीने से अधिक समय तक किया गया। पुलिस प्रवक्ता और वरिष्ठ पुलिस उप महानिरीक्षक अजित रोहाना ने कहा कि लड़की की मां सहित 32 संदिग्धों, मध्य प्रांत के एक स्थानीय नेता और एक व्यवसायी को मामले के सिलिसिले में अभी तक गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: चीन के शुरू हुए बुरे दिन! पाकिस्तान के अलावा कोई भी देश नहीं कर रहा रक्षा डील?

पुलिस के मुताबिक उन्हें तब इस बात की भनक मिली जब आठ जून को 35 वर्षीय एक व्यक्ति को किशोरी को यौन क्रिया के लिए ऑनलाइन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति ने कथित तौर पर दो वेब विज्ञापन प्रकाशित कर लड़की को बेचने की पेशकश की थी। पुलिस ने बताया कि दो वेबसाइट मालिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। एक लॉज के प्रबंधक को रविवार को गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने अपराध में संलिप्त 12 लोगों की पहचान की है। मालदीव की मीडिया कंपनी ‘मिहारू न्यूज’ ने खबर दी है कि पुलिस को संदेह है कि अशमाली लड़की के ग्राहक थे और उन्होंने उस नेटवर्क का सहयोग किया जिसने लड़की का उत्पीड़न जारी रखा था।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट से केंद्र को लगा जोर का झटका धीरे से

सरकारी गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

Amethi LokSabha Election: यादगार होगी स्मृति ईरानी की जीत!

Top 7 news of the week: अंतरिम बेल पर चुनाव प्रचार करते केजरीवाल, CM आवास में मारपीट के आरोप लगाती स्वाति मालीवाल