पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान, किसान आंदोलन में शामिल है अर्बन नक्सली और टुकड़े टुकड़े गैंग

By अनिल रतेरिया | Dec 14, 2020

छत्तीसगढ़/रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को किसानों की सम्पन्नता के लिए लाया गया कानून है। उन्होंने कानून के विरोध में किए जा रहे किसान आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस आंदोलन के पीछे ऐसे तत्व हैं, जिनको खेती किसानी से कोई मतलब नहीं है। आंदोलन में न केवल अर्बन नक्सली और टुकड़े-टुकड़े गैंग शामिल हैं, बल्कि आंदोलन को बढ़ावा दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया रहा छत्तीसगढ़ का वर्चुअल मैराथन, CM सहित एक लाख से ज्यादा लोगों ने लगाई दौड़

राजीव गांधी न्याय नहीं, अन्याय योजना

इधर छत्तीसगढ़ सरकार पर किसान आंदोलन को हवा देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को बधाई देता हूं कि वो समझदारी दिखा रहे हैं। उनको आज 1800 मिल रहा है, तो वो केंद्र सरकार के कारण मिल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मैं तो कहूंगा कि राजीव गांधी किसान योजना नही बल्कि राजीव गांधी किसान अन्याय योजना है। छत्तीसगढ़ में जिन किसानों ने आत्महत्या की, उन पर व्यक्तिगत लांछन लगाया गया। यह पूरे प्रदेश के किसानों का अपमान है। छत्तीसगढ़ सरकार कानूनों का विरोध करने के बजाय अपनी व्यवस्था को सुधारे।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द