पूर्व मंत्री जीएस बाली का लंबी बीमारी के बाद 67 साल की उम्र में निधन

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 30, 2021

 शिमला ।   हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री  जीएस बाली का लंबी बीमारी के बाद 67 साल की उम्र में निधन हो गया। एम्स दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। बाली पिछले कुछ समय से लगातार अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के एम्स में उपचाराधीन  थे। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे रघुवीर सिंह बाली ने उनके निधन की सूचना दी है। 

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस उपचुनावों में मान चुकी है पहले ही हार : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कश्यप

 

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद एक और कद्दावर नेता का निधन होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से वह वरिष्‍ठ नेता थे। मंडी उपचुनाव में वह बतौर प्रभारी थे, लेकिन उसके बाद से वह अस्स्वस्थ चल रहे थे। बताया जा रहा है कि एम्स में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। शुक्रवार रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, इसके बाद उन्होंने अंतिम सांस की। उनकी पार्थिव देह आज कांगड़ा लाई जा रही है।बताया जा रहा है जीएस बाली की पार्थिव देह शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गगल एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश उप-निर्वाचन-2021 के लिए मतगणना पर्यवेक्षक तैनात

इसके बाद कांगड़ा में उनके निवास स्थान पर शव अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। रविवार को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन के लिए ओबीसी भवन हटवास नगरोटा बगवां में रखा जाएगा। दो बजे के बाद नंदिकेश्‍वर धाम चामुंडा में उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर