योगी कैबिनेट में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान सपा में हुए शामिल, बोले- भाजपा सरकार में चंद लोगों का हुआ विकास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री पद से हाल ही में इस्तीफा दे चुके दारा सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी ‘अपना दल (सोनेलाल)’ के विधायक डॉ. आरके वर्मा रविवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। सपा मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दारा सिंह चौहान तथा प्रतापगढ़ जिले के विधायक आरके वर्मा के अपने-अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर चौहान ने कहा कि 2017 में जब भाजपा की सरकार बनी तब ‘सबका साथ-सबका विकास’ का नारा दिया गया था, लेकिन कालांतर में साथ तो सबका लिया गया, मगर विकास कुछ चंद लोगों का हुआ। इस प्रदेश में चंद लोगों का विकास हुआ और बाकी लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में राजनीति का केंद्र बना सहारनपुर, राजनीतिक समीकरणों को साधने की हो रही कोशिश 

चौहान के साथ पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कई नेताओं ने सपा की सदस्‍यता ग्रहण की। आजमगढ़ जिले के मूल निवासी दारा सिंह चौहान एक बार बहुजन समाज पार्टी से और एक बार समाजवादी पार्टी से 1996 से 2006 तक राज्‍यसभा के सदस्‍य तथा 2009 में घोसी लोकसभा क्षेत्र से बसपा के सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद वह 2015 में भाजपा में शामिल हुए थे और उन्‍हें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाया गया था। प्रतापगढ़ के विश्‍वनाथगंज सीट से अपना दल सोनेलाल के दूसरी बार के विधायक डॉ. आरके वर्मा को पार्टी नेतृत्‍व ने पिछले दिनों दल से निष्‍कासित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश