पूर्व मंत्री जीतू पटावरी ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर कसा तंज, कहा - हो रही है बदलापुर की राजनीति

By सुयश भट्ट | Sep 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के ऊपर दर्ज हुई एफआईआर होने के बाद वे मीडिया के सामने आए। जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं पर हो रही एफआईआर को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में सिर्फ बदलापुर की राजनीति चल रही है। नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीते एक साल मे 50 विधायक पर केस दर्ज करवाएं गए है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन से बदतमीजी की गई।उन्होंने बताया कि बीजेपी नेताओं ने दबाव बनवाकर मेरे ऊपर केस दर्ज करवाया।

इसे भी पढ़ें:आपदा में जश्न मना रही बीजेपी, पिछले 7 वर्षों में ऐसा क्या हुआ जिसे लेकर मनाया जा रहा है जश्न : कमलनाथ 

जीतू पटवारी ने निगम कर्मचारी के कॉल डिटेल चेक कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तम यादव जिस कर्मचारी से नोकझोंक हुई उसने खुद एफआईआर दर्ज करवाने के लिए मना किया है। उत्तम यादव की कॉल डिटेल चेक होना चाहिए ताकि ये पता चल सके कि किन बीजेपी नेताओं से उसकी बातचीत हुई। ये बदला और नफरत फैलाने वाले लोग हैं। कांग्रेस नेताओं पर 5 हजार केस शिवराज सरकार ने दर्ज करवाए। 

प्रमुख खबरें

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा