पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा से तोड़ा नाता, लगाया गंभीर आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

फतेहगढ़ साहिब। पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने भाजपा नेतृत्व पर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पार्टी छोड़ दी। खालसा (73) ने 2014 में फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट पर आप आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी लेकिन उन्हें आप से उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था। वह बाद में 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा का आरोप, किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को खूनखराबे में बदलना चाहती है कांग्रेस 

खालसा ने भाजपा नेतृत्व पर आंदोलनकारी किसानों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के किसानों के प्रति उदासीन रुख के चलते पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय किया। हजारों किसान लगभग एक महीने से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं और वे गत सितम्बर में केंद्र द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

दोस्ती में दरार डालने की कोशिश, पेंटागन ने अरुणाचल पर भारत को चेताया, चीन बुरी तरह बौखलाया

Gyan Ganga: नारद मुनि का अभिमान चूर! भगवान विष्णु की लीला से बने कुरुप, शिवगणों ने उड़ाया मज़ाक, आगे क्या?

धमाकेदार फॉर्म में विराट कोहली, कोच बोले- 2027 वनडे विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार

भारतीय रेलवे ने बढ़ाया किराया: आज से आपकी यात्रा होगी महंगी, जानें कितना?