मुंबई की पूर्व खिलाड़ी रंजीता राणे का कैंसर से जूझने के बाद निधन, BCCI ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

मुंबई। मुंबई की पूर्व खिलाड़ी और स्कोरर रंजीता राणे का कैंसर से जूझने के बाद बुधवार को यहां निधन हो गया। मुंबई क्रिकेट संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मुंबई की पूर्व क्रिकेटर और स्कोरर रंजीता राणे का निधन हो गया है।’’रंजीता को जानने वाले एमसीए के जाने माने स्कोरर ने बताया कि वह पिछले एक पखवाड़े से शहर के अस्पताल में भर्ती थी। आलराउंडर रंजीता ने मुंबई के लिए 1995 से 2003 के बीच 44 प्रथम श्रेणी मैच खेले। उनकी उम्र 40 बरस से अधिक थी।

इसे भी पढ़ें: विवादों में घिरे रहने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल ने 45 लाख जुर्माना भरा

घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रिकेटर प्रभुभाई परमार का भी मंगलवार को कोविड-19 के कारण निधन हो गया। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने मंगलवार देर रात जारी बयान में कहा, ‘‘एसएसए में सभी सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर प्रभुभाई परमार के निधन से बेहद दुशी हैं।’’ परमार 76 साल के थे और उन्होंने 1968-69 में सौराष्ट्र के लिए चार रणजी मुकाबले खेले। सोमवार को प्रभुभाई की पत्नी की भी कोविड-19 से मौत हो गई थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और एससीए सचिव निरंजन शाह ने प्रभुभाई के निधन पर शोक जताया है। शाह ने दिसंबर 2017 में प्रभुभाई से मुलाकात और भावनगर में उनके निवास पर यादगार समय बिताने को याद किया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह