एनएसई की पूर्व मुखिया चित्रा रामकृष्ण अपने गुरु के साथ सेशेल्स भी गई थींः सेबी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2022

नयी दिल्ली, बाजार नियामक सेबी ने कहा है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्ण को कथित तौर पर मार्गदर्शन देने वाले आध्यात्मिक गुरु की दिलचस्पी उनके केश संवारने के तरीके में थी, उनको गाने भेजते थे और उनके साथ सेशेल्स की सैर पर भी गए थे। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के एक आदेश में यह दावा किया गया है। हालांकि सेबी का यह बयान चित्रा के उस दावे के ठीक उलट है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके आध्यात्मिक गुरु एक सिद्ध-पुरुष या परमहंस हैं और उनका कोई भौतिक शरीर नहीं है। उन्होंने अपने गुरु को इच्छा के हिसाब से शरीर धारण करने की शक्ति से लैस भी बताया था। सेबी ने गत शुक्रवार को एनएसई की पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी चित्रा के खिलाफ जारी आदेश में कहा कि आनंद सुब्रमण्यम को मुख्य रणनीतिक सलाहकार के रूप में नियुक्त करते समय अनियमितता बरती गई थी।

सेबी के मुताबिक, चित्रा ने अप्रैल 2018 में दिए अपने बयान में कहा था कि दिल्ली के स्वामीमलाई मंदिर में इस शख्स ने उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच हुई ई-मेल के आदान-प्रदान पर गौर करने से यह भी पता चला कि इस आध्यात्मिक गुरु की चित्रा के केश-विन्यास में भी रुचि थी। इसके अलावा उस गुरु ने एक ई-मेल में एक गाने का भी जिक्र किया था। सेबी के मुताबिक, इस आध्यात्मिक गुरु ने एनएसई की पूर्व मुखिया के सामने सेशेल्स की यात्रा पर चलने की पेशकश भी की थी।

प्रमुख खबरें

Nobel Prize विनर Demis Hassabis का बड़ा दावा: इंसानी दिमाग से तेज होगा AGI, निगरानी के लिए बने Global Body

China Economy संकट: 3 साल के निचले स्तर पर पहुंची GDP Growth, कमजोर Domestic Demand ने बढ़ाई बीजिंग की टेंशन

Kudankulam Data Leak: परमाणु परियोजना में बड़ी सेंधमारी का दावा, जांच में जुटी भारत की Cyber Security एजेंसियां

Railway Projects और Semiconductor पर ₹2.19 लाख करोड़ का निवेश: Cabinet के इन 7 फैसलों से Industrial Growth को मिलेगी रफ्तार