फ्रांस में छुट्टियां मना रहे पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ बाजवा का अफगानी ने बजाया बैंड, कहा- मेरा मुल्क बर्बाद कर दिया

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2023

पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक बदहाली से तो जूझ ही रहा है। इसके अलावा राजनीतिक मोर्चे पर भी जंग छिड़ी हुई है। पाकिस्तानी सेना और इमरान खान के बीच की जंग का नजारा बीते दिनों इस्लामाबाद समेत कई हिस्सों में देखने को मिला। इमरान खान की तकरार पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से भी देखने को मिली थी। लेकिन इन दिनों पूर्व पाक सेना चीफ बाजवा किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ बाजवा की पेरिस में फजीहत हुई है। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें अफगानी नागरिक उन्हें गालियां देते हुए नजर आ रहा है। इसके साथ ही बाजवा को अफगान समस्या का विलेन भी बताया गया है।

इसे भी पढ़ें: BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया, तीन किग्रा से अधिक हेरोइन बरामद

बाजवा ने उसे पुलिस को सौंपने की चेतावनी देते हुए जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन वह आदमी टस से मस नहीं हुआ और बाजवा का अपमान करना जारी रखा। मीडिया द्वारा प्रदान किए गए अनुवाद के अनुसार, वह व्यक्ति पाकिस्तानी सेना पर मानवाधिकारों के उल्लंघन, दुराचार और अफगानिस्तान को नष्ट करने में तालिबान की सहायता करने का आरोप लगा रहा था। 

प्रमुख खबरें

Uttam Kumar की जन्मशती पर केंद्र सरकार जारी करेगी 100 रुपये का Commemorative Coin

UP में BJP का 2027 गेम प्लान: Yogi की 115 सीटों पर सेंधमारी, निशाने पर SP-Congress का गढ़

Chongtham Vikram Singh Full Story | दिल्ली में हिला देने वाली वारदात! मणिपुर के दिग्गज म्यूज़िशियन की हत्या, पूर्वोत्तर समुदाय में आक्रोश

श्रीलंका में राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत, Neighborhood First और MAHASAGAR विजन से बढ़ेगी क्षेत्रीय ताकत