पाक के पूर्व क्रिकेटर का बयान, कहा- दबाव में है भारत इसलिए धोनी को बनाया मेंटॉर

By अंकित सिंह | Oct 19, 2021

टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पूर्व पाक क्रिकेटर तनवीर अहमद ने अजीबोगरीब बयान दिया है। तनवीर अहमद का कहना है कि इस वक्त भारत काफी दबाव महसूस कर रहा है और यही कारण है कि महेंद्र सिंह धोनी को उसने बतौर मेंटर टीम के साथ जोड़ा है। तनवीर अहमद का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में कुछ दिन ही शेष है। एक प्रोग्राम में तनवीर अहमद ने कहा कि कागज पर तो टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आती है लेकिन कहीं ना कहीं उन पर काफी दबाव है। 

भारत-पाक मैच

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान ग्रुप दो में हैं। दोनों टीमों के बीच महा मुकाबला 24 अक्टूबर को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस मैच का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अब तक के इतिहास को देखें तो भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप के दौरान जितने भी मैच हुए हैं उसमें भारत का दबदबा रहा है और भारत ने सभी मुकाबले जीते हैं। 2007 में भारत पाकिस्तान को हराकर ही T20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीता था।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री