पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी हुए अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को एक मेडिकल बोर्ड की सलाह पर इलाज और परीक्षणों के लिए सोमवार को यहां एक प्रतिष्ठित अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया ने यह जानकारी दी है। डॉन ने खबर दी कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख जरदारी (64) को एक जवाबदेही अदालत के आदेश पर अदियाला जेल से पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज (पीआईएमएस) ले जाया गया। एक जवाबदेही अदालत ने चिकित्सा अधिकारियों की सलाह पर पिछले सप्ताह यह आदेश दिया था। उससे पहले जरदारी ने अस्पताल में भर्ती कराने की अर्जी लगायी थी।

इसे भी पढ़ें: करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर कल हस्ताक्षर करेंगे भारत और पाकिस्तान

पिछले सप्ताह जरदारी ने जवाबदेही अदालत से कहा था कि वह मधुमेह के रोगी है और उन्हें हृदयरोग भी है, ऐसे में उन्हें चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत है। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भूट्टो के पति जरदारी को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के एक मामले में एक जुलाई को गिरफ्तार किया था। उन्हें अगस्त में अदियाला जेल भेज दिया गया था। 

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन