पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तबीयत और खराब हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2019

लाहौर। स्वास्थ्य और मानवीय आधार पर दो अदालतों से जमानत मिलने के एक दिन बाद रविवार को जेल में कैद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तबीयत और खराब हो गई। उनकी प्लेटलेट 45 हजार से गिरकर 25 हजार पर आ गयी है और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में जेहाद का आह्वान कश्मीरियों और पाकिस्तानी हितों के खिलाफ: इमरान खान

शरीफ के इलाज के लिए गठित चिकित्सा बोर्ड के सदस्य साकिब शफीक ने कहा, ‘‘शरीफ के हालिया इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) के मुताबिक स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है लेकिन हृदय की मांसपेशियों के प्रभावित होने पर जटिलता बढ़ेगी। उनके प्लेटलेट की संख्या ऊपर-नीचे हो रही है।’’ उल्लेखनीय है कि गत सोमवार की रात भ्रष्टाचार निरोधी निकाय की हिरासत से आपात स्थिति में शरीफ को सैन्य अस्पताल में तब भर्ती कराया गया जब उनका प्लेटलेट गिरकर दो हजार के स्तर पर पहुंच गया था। शरीफ ने शनिवार को लाहौर अस्पताल में इलाज के दौरान सीने में दर्द की शिकायत की थी।  

प्रमुख खबरें

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट

Russia Ukraine War: दोनों देशों के बीच तेज हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत