अंतरिम जमानत खत्म, जेल लौटेंगे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2019

लाहौर। पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के एक मामले में छह सप्ताह तक जमानत पर रहने के बाद मंगलवार को यहां कोट लखपत जेल लौटेंगे। गौरतलब है कि उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में सात साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। उम्मीद की जा रही है कि तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके इफ्तार के बाद शाम में खुद जेल प्रशासन के समक्ष समर्पण करेंगे और पीएमएल (एन) कार्यकर्ताओं की एक रैली में जेल पहुंचेंगे जिसकी अगुवाई उनकी बेटी मरयम नवाज करेंगी।

इसे भी पढ़ें: जेल से बाहर आये नवाज शरीफ की हुई जांच, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी

पीएमएल-एन के प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘नवाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के एक जुलूस में मंगलवार को लाहौर के कोट लखपत जेल वापस लौटेंगे। कार्यकर्ताओं को शरीफ के साथ जेल की ओर मार्च निकालने के लिए उनके जाती उमरा आवास पर एकत्र होने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री इमरान खान के लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरना चाहते हैं और वे नेतृत्व से एक आह्वान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

JP Nadda का Rahul Gandhi पर पलटवार: देश को कर रहे गुमराह, फैलाना चाहते हैं अराजकता

Jharkhand Student: विधानसभा गेट पर डटे छात्र, पुलिस ने फिर किया लाठीचार्ज, BJP का सोरेन सरकार पर सीधा वार

देशभर में Paper Leak पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में ECIR दर्ज कर Money Trail की जांच शुरू

YSRCP का Nellore में हल्लाबोल, Mega DSC धांधली की CBI Probe और Nara Lokesh के इस्तीफे की मांग