पाकिस्तान के पूर्व सिख विधायक ने अदालत से भारतीय महिला की ‘गिरफ्तारी और निर्वासन’ का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2025

पाकिस्तान में सिख समुदाय के एक पूर्व विधायक ने अदालत में याचिका दायर कर यहां मुस्लिम व्यक्ति से विवाह करने वाली भारतीय महिला की ‘गिरफ्तारी और निर्वासन’ का बुधवार को आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद पाकिस्तान में रहना अवैध है और यह मामला पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है।’’ उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों को कौर को गिरफ्तार करने और निर्वासित करने का आदेश दे। कौर उन 2,000 सिख तीर्थयात्रियों में शामिल थी, जो इस महीने की शुरुआत में गुरु नानक जयंती से संबंधित उत्सव में भाग लेने के लिए भारत से वाघा सीमा के जरिए लाहौर पहुंचे थे।

भारतीय सिख 13 नवंबर को वापस लौट आए, लेकिन कौर लापता हो गई। बाद में पता चला कि उसने चार नवंबर को पाकिस्तान पहुंचने के एक दिन बाद, लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शेखपुरा ज़िले के नासिर हुसैन से शादी कर ली थी।

उसी दिन जब तीर्थयात्री ननकाना साहिब गए, तो कौर जत्थे में शामिल नहीं हुई और हुसैन के साथ शेखूपुरा पहुंच गई। पिछले सप्ताह कौर और हुसैन ने लाहौर उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर शिकायत की थी कि पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा था और उन पर विवाह समाप्त करने का दबाव डाला था।

प्रमुख खबरें

Ketu Nakshatra Gochar 2026: मघा नक्षत्र में केतु का प्रवेश, 3 राशियों के लिए 30 जून तक Major Alert

50 हजार के Budget में Best Laptops, देखें Dell और HP की दमदार परफॉर्मेंस वाली Top 5 लिस्ट

छात्रों से मांगते हैं जवाब, खुद साधे हैं चुप्पी... CBSE टेंडर विवाद पर क्यों मौन है बोर्ड? ये हैं वो 3 सुलगते सवाल जिनका जवाब अब देना ही होगा!

पीठ में छुरा या वफादारी का कत्ल?... मंत्री ज़मीर अहमद खान के कथित ऑडियो लीक से हिली कांग्रेस