मनमोहन सिंह डेंगू से पीड़ित, सेहत में आ रहा सुधार: AIIMS अधिकारी ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2021

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह डेंगू से पीड़ित पाए गए है, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। एम्स अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता सिंह (89) को बुखार के बाद कमजोरी होने पर बुधवार शाम यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। एम्स के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा, वह डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं, लेकिन अब उनकी प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ रही है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। सिंह को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों का एक दल उनकी देखरेख कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

प्रमुख खबरें

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत