पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने हिंदी समेत 17 भाषाएं सीखीं: नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2025

जारी बहस के बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव को हिंदी सहित 17 भाषाओं का ज्ञान था। ‘पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव का जीवन और विरासत’ विषय पर व्याख्यान देते हुए नायडू ने उन्हें एक महान राजनेता और दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में याद किया, जिन पर तेलुगु समुदाय को गर्व है।

नायडू ने कहा कि उनके और राव के बीच बहुत अच्छे संबंध थे। नायडू ने राव का ज़िक्र करते हुए कहा, ‘‘वह एक छात्र नेता, एक स्वतंत्रता सेनानी और 17 भाषाओं में पारंगत विद्वान थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम सब बात कर रहे हैं कि आपको हिंदी क्यों सीखनी चाहिए? उन्होंने न केवल हिंदी का ज्ञान लिया बल्कि 17 भाषाएं सीखी। इस तरह वे एक महान व्यक्ति बन गए हैं।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री