अभी भी वेंटिलेटर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, हालत में कोई सुधार नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2020

नयी दिल्ली।  पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब भी गहरे कोमा में और जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुखर्जी (84) का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि वह हेमोडायनामिक रूप से स्थिर है। इस अवस्था में रक्त परिसंचरण मापदंड- रक्तचाप,हृदय और नाडी की गति, स्थिर और सामान्य होते हैं। पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई थी। बाद में उनके फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया था। अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘ श्री प्रणब मुखर्जी अब भी गहरे कोमा में और जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। उनके फेफड़ों में संक्रमण और गुर्दों की समस्या का इलाज जारी है। वह ‘हेमोडायनामिक्ली’ स्थिर हैं।’’ मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा