पूर्व राष्ट्रपति Ram Nath Kovind पहुंचे वृंदावन, 18 नवंबर को करेंगे दिव्यांग कल्याण शिविर की शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 16, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर सपरिवार वृन्दावन पहुंचे। वह 18 नवंबर को विकलांग कल्याण के लिए कार्य करने वाली संस्था ‘नारायण सेवा संस्थान’ द्वारा रामनाथ कोविद फाउंडेशन एवं सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘दिव्यांग कल्याण शिविर’ का उद्घाटन करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति पत्नी सविता कोविंद व पुत्री स्वाति कोविंद के साथ सोमवार को वृंदावन के एक होटल में पहुंचे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल जाकर वहां साधु-संतों से भेंट करनी थी। लेकिन, मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी भजनानंद महराज के निधन के कारण उनका यह कार्यक्रम ऐन वक्त पर रद्द हो गया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शाम को सपरिवार ठा. बांकेबिहारी महाराज के दर्शन एवं पूजा अर्चना की।

मंगलवार को कोविंद पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करेंगे तथा बुधवार को दिव्यांग कल्याण शिविर का उद्घाटन करेंगे। शिविर में चयनित सभी दिव्यांगों को चिकित्सा और कृत्रिम अंग पूरी तरह से नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें अपने साथ सिर्फ आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा दिव्यांगता दर्शाते हुए दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आने होंगे।

बुधवार को उनके माप लिए जाएंगे तथा आगामी 10 जनवरी को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

UEFA Nations League में England ने Spain को 3-2 से हराया, 10 खिलाड़ियों संग दर्ज की जीत

Rajiv Gandhi संग रोमांस को Sonia Gandhi ने बताया जादुई, साझा कीं यादें

UP में Voter List दुरुस्त करने के लिए 17 से 20 नवंबर तक बूथों पर चलेगा सत्यापन अभियान

Romelu Lukaku ने International Football से संन्यास लिया Belgium के लिए दागे 94 गोल