नोबेल शांति पुरस्कार सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरिआस सांचेज पर यौन शोषण का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2019

सैन जोस (कोस्टा रिका)। एक पूर्व मिस कोस्टा रिका ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरिआस सांचेज के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। ऑस्कर पर एक ही हफ्ते के अंदर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली यह दूसरी महिला हैं। फेसबुक ने एंटरटेन्मेंट को समर्पित अपने एक पेज में बृहस्पतिवार को शिकायत की एक फोटो प्रकाशित की जिसमें कहा गया कि 2015 में एरिआस ने अपने घर में उसे पकड़ा, जकड़ा और उसकी मर्जी के खिलाफ उसका चुंबन लिया।

 

इसे भी पढ़े: पोप फ्रांसिस, शीर्ष इमाम ने आस्था की स्वतंत्रता के लिए अपील की

 

अभियोजकों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि उन्हें एरिआस सांचेज के खिलाफ नयी शिकायत प्राप्त हुई है। यह यौन शोषण के अपराध से जुड़ी है। अब तक कम से कम पांच महिलाएं उन पर इस प्रकार के आरोप लगा चुकी हैं। गौरतलब है कि एरिआस दो बार देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं और मध्य अमेरिका में गृह युद्ध समाप्त कराने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 1987 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।

 

प्रमुख खबरें

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला

Apple वॉच ने दिल्ली की महिला की बचाई जान, सटीक और उन्नत सुविधाओं के लिए टिम कुक को धन्यवाद दिया, CEO ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण नामांकन वापस लिया : Akshay Kanti Bam

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल