पुतिन के पूर्व सलाहकार चुबैस अस्पताल में भर्ती, यूक्रेन पर आक्रमण के तुरंत बाद छोड़ दिया था रूस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2022

मास्को।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पूर्व सलाहकार अनातोली चुबैस को तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार के कारण रविवार को यूरोप के एक अस्पताल के गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया। चुबैस ने पुतिन के उच्च पदस्थ सलाहकार के रूप में इस्तीफा दे दिया था और यूक्रेन पर आक्रमण के तुरंत बाद रूस छोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें: रूसी युद्धपोत के काला सागर बेड़े के मुख्यालय में विस्फोट, छह लोग घायल

चुबैस की मित्र और रूस के टेलविजन जगत की शख्सियत केसीनिया शोबचाक ने टेलीग्राम पर बताया कि उन्होंने चुबैस की पत्नी अवदोतया से बातचीत की। शोबचाक ने कहा कि चुबैस ‘गुलियन बेरी सिंड्रोम’ से जूझ रहे हैं। शोबचाक ने यह नहीं बताया कि चुबैस किस अस्पताल में भर्ती हैं। ‘गुलियन बेरी’ सिंड्रोम एक दुर्लभ विकार है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली तंत्रिकाओं पर हमला करने लगती है। चुबैस ने मार्च में इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Court ने दंगा और जानलेवा हमले के आरोपी रुस्तम को दी राहत, मिली जमानत

Dhanteras 2026: आरोग्य, धन और समृद्धि का पावन पर्व है धनतेरस

तेहरान में तख्तापलट का ख्वाब, वॉशिंगटन में हो गया रिजीम चेंज? $5000 का अन्नादुराई स्टाइल दांव भी नहीं बचा सका ट्रंप का तख्त!

धनतेरस पर मां लक्ष्मी का पूजन घर में लाता है वैभव...!!