बयान से पलटे श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री; कहा- 2011 विश्व कप फाइनल के फिक्सिंग पर शक है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

कोलंबो। श्रीलंका के कई पक्षों के 2011 विश्व कप फाइनल भारत को ‘बेचने’ का दावा करने वाले देश के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामगे ने अब अपने इस दावे को ‘संदेह’ करार दिया है जिसकी वह जांच चाहते हैं। श्रीलंका सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस की विशेष जांच इकाई ने बुधवार को अलुथगामगे का बयान दर्ज किया। उन्होंने पुलिस टीम से कहा कि उन्हें सिर्फ फिक्सिंग का संदेह है। अलुथगामगे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि मेरे संदेह की जांच हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पुलिस को उस शिकायत की प्रति दी है जो मैंने तत्कालीन खेल मंत्री के रूप में आरोपों के संदर्भ में 30 अक्टूबर 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दर्ज कराई थी।’’ अलुथगामगे ने आरोप लगाया था कि उनके देश में मैच भारत को ‘बेच’ दिया था। उनके इस दावे को पूर्व कप्तानों कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने बकवास करार देते हुए उनसे सबूत मांगे थे।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी