Sri Lanka के पूर्व राष्ट्रपति सिरिसेना ने वर्ष 2019 में ईस्टर रविवार को हुए धमाके के लिए माफी मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2023

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने वर्ष 2019 में ईस्टर रविवार के दिन हुए धमाकों के लिए मंगलवार को देश के अल्पसंख्यक कैथोलिक ईसाई समुदाय से माफी मांगी। उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल 2019 में इस्लामिक स्टेट से संबद्ध स्थानीय इस्लामिक चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के नौ आत्मघाती हमलावारों ने गिरजाघरों सहिता अहम ठिकानों पर सिलसिलेवार धमाके किये थे जिनमें 11 भारतीयों सहित 270 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 500 लोग घायल हुए थे।

सिरिसेना वर्ष 2015 से 2019 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति थे और वह वर्ष 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भी दावेदारी पेश कर सकते हैं। सिरिसेना द्वारा गठित राष्ट्रपति जांच समिति ने पाया था कि तत्कालीन राष्ट्रपति हमलों को रोकने में नाकाम रहे। हालांकि समिति के निष्कर्षों के बाद दर्ज किए गए मामले में सिरिसेना ने आरोपों में दोष कबूल नहीं किया।

प्रमुख खबरें

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी