फिर सक्रिय राजनीति में लौटीं तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, BJP में हुईं शामिल

By अंकित सिंह | Mar 20, 2024

तेलंगाना की राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, तमिलिसाई सौंदरराजन बुधवार को चेन्नई में तमिलनाडु पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गईं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे। सुंदरराजन का इस्तीफा तब सार्वजनिक किया गया जब पीएम मोदी राज्य के जगतियाल जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। तमिलिसाई ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा और एक प्रति मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजी। पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के बाद मोदी रविवार से तेलंगाना राजभवन में ठहरे थे।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Telangana Visit: तारीखों के औपचारिक ऐलान के पहले ही देश की जनता ने लिया है ठान, PM मोदी बोले- तेलंगाना ने मोदी 3.0 का कर लिया फैसला

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ने ‘‘नियमित नियुक्ति होने तक झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।’’ सौंदरराजन ने सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। वह पुडुचेरी की उपराज्यपाल भी थीं। उन्होंने कहा था, ‘‘मैंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है क्योंकि मेरी इच्छा सीधे जनता की सेवा करने की है। मैं खुद को जनता की सेवा में समर्पित करना चाहती हूं।’’ सौंदरराजन ने उन खबरों के बीच इस्तीफा दिया है कि उनकी तमिलनाडु से आगामी लोकसभा चुनाव लड़न की योजना है।

प्रमुख खबरें

भारत ने करोड़ों...कुछ सीखो, चुनाव को लेकर ट्रंप ने अमेरिकी प्रशासन को दिखाया आईना

BWF World Championship: घरेलू मैदान पर India का दमदार आगाज़, सभी 5 खिलाड़ियों ने जीते पहले Match

50 सेकंड के Video ने मचाया भारत में तहलका, पाकिस्तान के दूतावास को अपने ही नागरिकों के लिए क्यों जारी करनी पड़ी चेतावनी?

BJP ने Sandeep Pathak को क्यों चुना? क्या पंजाब में ध्वस्त करेंगे AAP का किला?