PM Modi Telangana Visit: तारीखों के औपचारिक ऐलान के पहले ही देश की जनता ने लिया है ठान, PM मोदी बोले- तेलंगाना ने मोदी 3.0 का कर लिया फैसला

PM Modi
BJP
अभिनय आकाश । Mar 16 2024 12:35PM

पीएम मोदी ने कहा कि देश ने घोषणा कर दी है कि अबकी बार 400 पार। जब मैं राज्य चुनावों के दौरान तेलंगाना आया, तो मैंने देखा कि लोग बीआरएस पर कितने गुस्से में थे। कल भारी भीड़ देखकर मुझे यकीन हो गया कि तेलंगाना ने मोदी 3.0 का फैसला कर लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागरकुर्नूल पहुंचे हैं। वे यहां एक सार्वजनिक सभाक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है, अब से कुछ ही देर बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा लेकिन तारीखों के औपचारिक ऐलान के पहले ही देश की जनता ने देश ने नतीजों का ऐलान कर दिया है। देश ने घोषणा कर दी है कि अबकी बार 400 पार। जब मैं राज्य चुनावों के दौरान तेलंगाना आया, तो मैंने देखा कि लोग बीआरएस पर कितने गुस्से में थे। कल भारी भीड़ देखकर मुझे यकीन हो गया कि तेलंगाना ने मोदी 3.0 का फैसला कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: Bihar Cabinet Expansion: नीतीश 9.0 में स्पेशल 21 की एंट्री, बीजेपी से 12, JDU से 9 मंत्रियों ने ली शपथ

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और बीआरएस ने मिलकर तेलंगाना के विकास के हर सपने को चकनाचूर कर दिया है। और अब तो यहां कांग्रेस के पंजे का कब्जा हो गया है। पहले BRS की महालूट और अब कांग्रेस की बुरी नजर! ये वैसे ही हालत है, जैसे कि कुएं से निकले-खाई में गिरे। कांग्रेस के लिए तो पूरे राज्य को तबाह करने के लिए 5 साल भी बहुत हैं। कांग्रेस ने दशकों तक देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया। लेकिन, गरीब के जीवन में कोई बदलाव आया क्या? कांग्रेस ने SC, ST, OBC को वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। लेकिन, समाज के हालात सुधरे क्या? बदलाव तब आया, जब देश ने मोदी को पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद दिया। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने यासीन मलिक के अगुवाई वाले जेकेएलएफ, जम्मू कश्मीर पीपुल्स फ्रीडम लीग पर प्रतिबंध लगाया

बता दें कि पीएम मोदी ने मोदी ने गत पांच मार्च को हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर संगारेड्डी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।  भाजपा दक्षिण में चुनावी बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने 2019 के आम चुनावों में तेलंगाना की कुल 17 लोकसभा सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में तेलंगाना में अकेले लड़ने का फैसला किया है और उसे अपनी सीटें बढ़ने की उम्मीद है। निर्वाचन आयोग शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़