भाजपा में शामिल हुए तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटाला राजेंद्र, TRS की सदस्यता से दे चुके हैं इस्तीफा

By अनुराग गुप्ता | Jun 14, 2021

नयी दिल्ली। तेलंगाना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एटाला राजेंद्र ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी की उपस्थिति में भाजपा के नयी दिल्ली स्थिति मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।

तेलंगाना के हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले एटाला राजेंद्र ने कुछ दिनों पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सदस्यता से और फिर विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। एटाला राजेंद्र ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ली और फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए गए। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर