ट्रंप में ‘‘एक किशोरी की तरह असुरक्षा का भाव’’ है: जॉन केरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2018

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी ने ईरान के साथ ‘‘अवैध’’ बैठक आयोजित करने संबंधी उन पर लगाये गये आरोपों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका राष्ट्रपति में ‘‘एक किशोरी की तरह असुरक्षा का भाव और एक आठ वर्षीय लड़के जितनी परिपक्वता है।’’ ट्रंप ने ट्वीट किया था कि पूर्व विदेश मंत्री ने ईरानी सरकार के साथ ‘‘अवैध बैठकें’’ आयोजित की थी जो अमेरिकी लोगों के लिए नुकसानदायक थी। ट्रंप के इस ट्वीट के जवाब में केरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर निशाना साधा।

इस आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को एक टॉक शो में केरी ने कहा,‘‘वह ऐसे पहले राष्ट्रपति है जो अपना ज्यादातर समय किताबों या अमेरिका के संविधान की बजाय ट्वीटर पर गुजारते है।’’ उन्होंने कहा,‘‘उनमें वास्तव में आठ वर्षीय बच्चे जितनी परिपक्वता और एक किशोरी की तरह असुरक्षा का भाव है।’’

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis