पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2020

नयी दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का लंबी बीमारी के बाद रविवार को यहां निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहाकि उन्होंने निष्ठापूर्वक भारत की सेवा की और उन्हें राजनीति तथा समाज से संबंधित मामलों में उनके अद्वितीय दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। सिंह पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी माने जाते थे। पूर्व सैन्य अधिकारी सिंह अगस्त 2014 में अपने घर में गिरने के बाद से बीमार थे।

इसे भी पढ़ें: नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह, पीएम मोदी और रक्षामंत्री ने शोक व्यक्त किया

उन्हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस साल जून में उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, जसवंत जी को राजनीति तथा समाज से संबंधित मामलों में उनके अद्वितीय दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा।

उन्होंने भाजपा को मजबूती देने में भी योगदान दिया। मैं उनके साथ हुए संवाद को याद कर रहा हूं। मेरी ओर से उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजनाथ ने कहा कि जसवंत सिंह ने निष्ठापूर्वक भारत की सेवा की।

प्रमुख खबरें

UP police ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ित कॉलोनी में अभियान चलाया

गठबंधन के लिए राकांपा(एसपी) या राकांपा ने एक-दूसरे को कोई प्रस्ताव नहीं भेजा: Shinde

Delhi में छाई घने कोहरे की चादर, वायु गुणवत्ता 384 रही

Arunachal Pradesh में पंचायत, नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी