पूर्व केंद्रीय मंत्री जेना की धमकी, कहा- राहुल पर जल्द करूंगा महाखुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2019

भुवनेश्वर। कांग्रेस से निष्काषित किए जाने के एक दिन बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ऐसा पर्दाफाश करेंगे कि वह फिर ‘‘जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा’’ पाएंगे। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जेना और कोरापुट के पूर्व विधायक कृष्णचंद्र सागरिया को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की अनुशंसा पर पार्टी की ओडिशा इकाई ने निष्कासित किया है।

 

 

जेना ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि राहुल गांधी 25 जनवरी को ओडिशा के दौरे पर आएंगे। मैं उसी दिन उनका पर्दाफाश करूंगा ताकि वह जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा सकें।’’ बहरहाल, कांग्रेस प्रमुख के खिलाफ अपने प्रस्तावित ‘महाखुलासे’’ का उन्होंने ब्यौरा नहीं दिया। कांग्रेस से निष्कासित किए जाने पर नाराज जेना ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह खनन माफिया का साथ देंगे। कभी उत्कलमणि गोपबंधु दास का साथ देने वाली ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के नेतृत्व ने खनन माफिया से हाथ मिला लिया है। हालांकि इस तरफ मैंने कई बार राहुल गांधी का ध्यान आकर्षित किया लेकिन उन्होंने खनन माफिया का साथ दिया।’’ 

 

यह भी पढ़ें: मोदी की अनुपस्थिति में फैल जाएगी अराजकता: प्रकाश जावडे़कर

 

स्वतंत्रता सेनानी गोपबंधु दास को ‘‘ओडिशा का गांधी’’ कहा जाता है जिन्हें शानदार सामाजिक कार्यों, सुधारक, राजनीतिक कार्यकर्ता, पत्रकार, कवि होने के लिए ‘‘उत्कलमणि’’ की उपाधि हासिल है। जेना ने आरोप लगाए कि गांधी ने निर्णय किया था कि ओडिशा की सरकार की कमान पटनायक परिवार के हाथों में रहना चाहिए, जिसके लिए उन्होंने बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक के साथ ‘‘महागठबंधन’’ की घोषणा की। जेना ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त नहीं रहे और कांग्रेस में वह उपयुक्त नहीं बैठते क्योंकि खनिजों को लूटकर उन्होंने ‘‘धन इकट्ठा’’ नहीं किया है।

 

प्रमुख खबरें

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana

Adani समूह की कंपनी APSEZ की Philippines में बंदरगाह बनाने की योजना

Kotak Bank का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 5,302 करोड़ रुपये रहा