पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, आज भाजपा में होंगे शामिल

By अंकित सिंह | Jan 25, 2022

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने आज कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में इस बात की जानकारी दी है। अपने पत्र में आरपीएन सिंह ने लिखा कि मैं तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मैं देश की लोगों की सेवा और पार्टी की सेवा करने का मौका देने के लिए आपका धन्यवाद करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस का भी नाम हटा दिया है और लिखा कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ। जय हिंद आपको बता दें कि कई दिनों से आरपीएन सिंह कोई यह लग रहा था कि पार्टी उन्हें साइड कर रही है। यही कारण है कि उन्होंने भाजपा का दामन थाने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह दोपहर 2.30 बजे भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हो जाएंगे। आरपीएन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उनके पिता कुंवर सीपीएन सिंह भी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं और इंदिरा गांधी की सरकार में रक्षा राज्य मंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी और मनमोहन सिंह की सरकार में आरपीएन सिंह ने कई बड़ी जिम्मेदारियों को निभाया है। आरपीएन सिंह 1996 से लेकर 2009 तक पडरौना से विधायक रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने 1997 से 99 तक उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस का नेतृत्व किया है।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश