पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल पर टूटा दूखों का पहाड़, लाइसेंसी रिवॉल्वर से भाई ने की आत्महत्या

By रितिका कमठान | Mar 05, 2023

पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महाराष्ट्र के लातुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर के भाई ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद की हत्या कर ली। मृतक की पहचान 81-वर्षीय हनमंतराव पाटिल के रूप में हुई है।

बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर यानी हनमंतराव पाटिल ने देवघर स्थित घर में खुद को गोली मारी है। उन्होंने घटना को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांचने में जुटी हुई है कि मृतक ने ये कदम क्यों उठाया। 

कहा जा रहा है कि हनमंतराव आदर्श कॉलोनी में रहते थे, यहां उन्होंने खुद की जान ले ली है। पुलिस ने घटनास्थल पर पुहंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच में सामने आया है कि हनमंतराव बीते काफी लंबे समय से बीमारी से भी पीड़ित थे। 

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई