Delhi के Rohini में वायुसेना अधिकारी के मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026

राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी के घर से दो लोगों ने 35-40 लाख रुपये के कीमत के आभूषण कथित तौर पर चुरा लिये। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि यह घटना सीसीटीवी में दर्ज हो गई है। उन्होंने कहा कि चोरी सात अक्टूबर को दोपहर को बेगमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहिणी के सेक्टर 24 में हुई।

उन्होंने कहा, सात अक्टूबर को, सीसीटीवी फुटेज में दो लोग स्कूटर पर आते और दोपहर 12.06 बजे परिसर में प्रवेश करते दिखे।” अधिकारी ने कहा कि दोनों लोगों ने दरवाजा बंद पाया और घर में प्रवेश करने के लिए एक उपकरण से कथित तौर पर ताला तोड़ दिया। उन्होंने कहा, इसके बाद वे ऊपर गए और अलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण चुरा ले गए। शिदे ने कहा, उन्होंने अलमारी की तलाशी लेते हुए कपड़े बाहर फेंक दिए और कीमती सामान ले गए।

उन्हें दोपहर करीब 2.12 बजे परिसर से बाहर निकलते देखा गया। शिदे ने कहा कि संदिग्धों ने अपने चेहरे काले नकाब और हेलमेट से ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही है। हालांकि उनमें से एक को अपना हेलमेट उतारते हुए देखा गया, लेकिन उसका चेहरा फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि उस समय उनकी दो बेटियां बाहर थीं, जबकि उनकी पत्नी कपड़े सिलवाने के लिए गई हुई थी। पीड़ित ने कहा कि चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषणों की कीमत लगभग 35 से 40 लाख रुपये है, जबकि वे दो-चार हजार रुपये नकदी भी गए। पुलिस ने कहा कि सात अक्टूबर को उनकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया

Dharamshala में Paragliding के दौरान हादसा, बुल्गारिया के नागरिक की मौत