उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी की लखनऊ में विधायक निवास परिसर से गिरकर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

लखनऊ, 28 जुलाई उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज क्षेत्र स्थित दारुलशफा नए विधायक निवास परिसर के ऊपरी तल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, विधायक निवास के कार्यालय प्रभारी ने स्थानीय चौकी को सूचना दी कि परिसर के पीछे एक ऊपरी तल से एक व्यक्ति गिर गया है।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भुर्जी को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भुर्जी लंबे समय से अवसाद से पीड़ित थे और उन्हें अक्सर विधायक निवास परिसर में घूमते हुए देखा जाता था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश