आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह बरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

मुजफ्फरनगर (उप्र)। यहां की एक विशेष अदालत ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह को साल 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े एक मामले में बरी कर दिया। विशेष न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने सबूतों के अभाव में पूर्व मंत्री को सोमवार को बरी कर दिया।

इसे भी पढ़ें: जयराम ठाकुर और वीरभद्र के परिवार का राजनीतिक भविष्य तय करेगा मंडी उपचुनाव

अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुलिस ने सिंह के खिलाफ नियमों का उल्लंघन कर सरकारी भवनों की दीवारों पर कथित तौर पर चुनावी पोस्टर चिपकाने को लेकर मामला दर्ज किया था। बचाव पक्ष के वकील हाफिज अमीर अहमद ने कहा कि अभियोजन यह साबित करने में विफल रहा कि पोस्टर उनके मुवक्किल द्वारा चिपकाए गए थे।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी