EPF Scam मामले में UPPCL के पूर्व एमडी को गिरफ्तार कर लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

लखनऊ।ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों की भविष्यनिधि के गलत तरीके से निवेश के मामले में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के पूर्व प्रबंध निदेशक ए पी मिश्रा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि यह गिरफ्तारी ऊर्जा विभाग में कर्मचारी भविष्य निधि के करीब 2,600 करोड़ रुपये का गलत तरीके से निजी संस्था डीएचएफएल में निवेश किए जाने के मामले में हुई है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों की भविष्यनिधि के 2,631 करोड़ों रुपये का अनियमित तरीके से डीएचएफएल में निवेश किए जाने के मामले में गत शनिवार को सीपीएफ ट्रस्ट और जीपीएफ ट्रस्ट के तत्कालीन सचिव पी के गुप्ता और तत्कालीन निदेशक (वित्त) सुधांशु द्विवेदी के खिलाफ मामला दर्ज कर इन दोनों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की है। सीबीआई द्वारा जांच अपने हाथ में लिए जाने से पहले मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को दी गई है। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा