पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump मानहानि मुकदमे में दलीलों के दौरान अदालत से बाहर निकले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2024

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को अपने मानहानि मुकदमे की अंतिम बहस के दौरान उस वक्त अदालत कक्ष से उठकर बाहर चले गए जब लेखिका ई जीन कैरोल के अधिवक्ता ने निर्णायक मंडल से उनकी मुवक्किल को कम से कम 1.2 करोड़ डॉलर का हर्जाना दिलाए जाने का आग्रह किया।

वह खचाखच भरे अदालत कक्ष को देखने के लिए एक पल रुके और इसी दौरान खुफिया विभाग के सदस्य उनके पीछे की ओर जाने लगे। पूर्व राष्ट्रपति के अचानक चले जाने से न्यायाधीश लुईस ए कपलान को जिरह के बीच दखल देने के लिए मजबूर होना पड़ा और उन्होंने कहा, रिकॉर्ड में दिखाया जाएगा कि ट्रंप उठे और अदालत से बाहर चले गए।

ट्रंप के बाहर जाने से कुछ ही वक्त पहले जूरी की अनुपस्थिति में न्यायाधीश नेट्रंप की अधिवक्ता अलीना हब्बा को चेताया था कि दलीलें पूरी करने के बावजूद बार-बार टोकने पर वह उन्हें जेल भेज देंगी। न्यायाधीन ने हब्बा से कहा, आप जेल में कुछ समय बिताने के कगार पर हैं। अब बैठ जाइए। रॉबर्टा कपलान और न्यायाधीश के बीच कोई रिश्ता नहीं है।

प्रमुख खबरें

Google ने भारत के लिए की बड़ी एआई पहल: कृषि, शिक्षा और MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए की घोषणाएं

Samsung Galaxy F70 5G भारत में 18 अक्तूबर को होगा लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स

Delhi CEO Ashok Kumar का निर्देश, ड्राफ्ट रोल से बाहर 47 लाख वोटरों की जांच करेंगे BLO

Farooq Abdullah ने IAS अफसर कुमार राजीव रंजन को Jammu Kashmir से बाहर भेजने की मांग उठाई