By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सईदुजमा, उनकी पत्नी और बेटा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता, उनकी पत्नी निगार और उनके बेटे सलमान सईद के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उन्हें रविवार को दिल्ली ले जाया गयाा। इस बीच, पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने के कारण यहां पांच दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया।