प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों पर आधारित किताब का विमोचन करेंगे पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

नयी दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनिंदा भाषणों का एक संकलन जारी करेंगे। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास-प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी स्पीक्स (मई 2019-मई 2020)’ शीर्षक वाली इस किताब का विमोचन केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की मौजूदगी में यहां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में किया जाएगा। यह किताब विभिन्न विषयों पर आधारित प्रधानमंत्री के 86 भाषणों पर केंद्रित है।

इसे भी पढ़ें: कम बारिश वाले राज्यों को दलहन, तिलहन के बीज उपलब्ध कराएगी सरकार

बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि यह किताब ‘न्यू इंडिया’ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण पर रोशनी डालती है, जो आत्मनिर्भर और लचीला होने के साथ-साथ चुनौतियों को अवसरों में तब्दील करने में सक्षम है। हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित होने वाली यह किताब प्रकाशन विभाग के बिक्री केंद्रों के साथ-साथ उसकी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है