पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिल्ली में संघ के नये कार्यालय का दौरा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2025

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को यहां केशव कुंज स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नये कार्यालय का दौरा किया और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बातचीत की। यह पहली बार है जब नायडू ने नवीकरण के बाद संघ के नए कार्यालय का दौरा किया और वहां की सुविधाओं की सराहना की।

नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह अपने मित्रों श्री तुम्मला रंगा राव और डॉ. के. श्रीनिवास के साथ नयी दिल्ली के केशव कुंज में नवनिर्मित संघ कार्यालय का दौरा किया और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बातचीत की।’’

उन्होंने इस दौरे की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने कहा, ‘‘इस इमारत की सबसे प्रभावशाली बात इसकी शास्त्रीय भारतीय वास्तुकला के साथ-साथ इसमें उपलब्ध आधुनिक सुविधाएं और सुख-सुविधाएं हैं।

प्रमुख खबरें

Pune Police ने अवैध रूप से रह रहीं 19 विदेशी महिलाओं को पकड़ा, डिपोर्टेशन शुरू

HIMUDA की टाउनशिप योजना के खिलाफ Baddi के 14 पंचायतों के किसान, दी आंदोलन की चेतावनी

Ukraine War: रूस से रिश्ते सुलह कराने में मददगार, Dutch Foreign Minister टॉम बेरेन्डसेन का बयान

Nagpur में Air Fest 2026 संपन्न, Sukhoi 30 और सूर्य किरण टीम ने दिखाया हैरतअंगेज करतब