वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी का आरोप, IPL में मेरे खिलाफ की गयी थी नस्ली टिप्पणियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020

किंगस्टन। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने आरोप लगाया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए वह नस्ली टिप्पणियों का शिकार बने थे। सैमी ने यह आरोप अमेरिका में अफ्रीकी मूल के जार्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद दुनिया भर में चल रहे ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान के मुखर समर्थन के बाद लगाया है। सैमी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘‘मुझे अभी पता चला है कि ‘कालू’ का मतलब क्या होता है। जब मैं आईपीएल में सनराइजर्स के लिये खेलता था तो वे मुझे और (तिसारा) परेरा को इस नाम से बुलाते थे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर छह फुटबालर निलंबित

क्या आप मुझ जैसे लोगों के खिलाफ हो रहे सामाजिक अन्याय के खिलाफ नहीं बोलने वाले हो। यह केवल अमेरिका से जुड़ा मसला नहीं है। ’’ सैमी ने वेस्टइंडीज की तरफ से 38 टेस्ट, 126 वनडे और 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उनकी अगुवाई में वेस्टइंडीज ने दो बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। अमेरिका के मिनियापोलिस में 25 मई को 46 वर्षीय फ्लॉयड की एक श्वेत पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन द्वारा लगभग नौ मिनट तक घुटने से गला दबा देने के कारण मौत हो गयी थी। इसके बाद से ही अमेरिका में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान ने जोर पकड़ा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर