कोरोना वायरस संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर छह फुटबालर निलंबित

dd

शंघाई में 35 खिलाड़ियों का अभ्यास शिविर 17 मई से शुरू हुआ था जो शनिवार को समाप्त हो गया। शिन्हुवा समाचार एजेंसी के अनुसार चीन फुटबाल संघ ने कहा, ‘‘यह महामारी के नियंत्रण को रोकने के लिये टीम के दिशानिर्देशों का घोर उल्लंघन है और इससे पूरी टीम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। ’’

बीजिंग। चीन फुटबाल संघ ने राष्ट्रीय अंडर-19 टीम के छह सदस्यों को रात में अभ्यास शिविर से बाहर निकलकर कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिये जारी दिशानिर्देशोंका उल्लंघन करने पर छह महीने के लिये निलंबित कर दिया। शंघाई में 35 खिलाड़ियों का अभ्यास शिविर 17 मई से शुरू हुआ था जो शनिवार को समाप्त हो गया। शिन्हुवा समाचार एजेंसी के अनुसार चीन फुटबाल संघ ने कहा, ‘‘यह महामारी के नियंत्रण को रोकने के लिये टीम के दिशानिर्देशों का घोर उल्लंघन है और इससे पूरी टीम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। ’’

इसे भी पढ़ें: कोरोना के कारण साल 2022 तक स्थगित हुई विश्व तीरंदाजी फील्ड चैम्पियनशिप

इन छह खिलाड़ियों को 30 नवंबर तक निलंबित किया गया है। उन्हें उनके संबंधित क्लब भी सजा दे सकते हैं। चीन में खिलाड़ियों का कोई आधिकारिक संगठन नहीं हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने कोई तरीका है या नहीं। मुख्य कोच चेंग याओडोंग ने कहा, ‘‘उन सभी ने स्थिति को गंभीरता को समझ लिया है। यह टीम का नुकसान है और निश्चित तौर पर इसका इन खिलाड़ियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: भारत के पूर्व फुटबॉलर हमसाकोया की कोविड-19 से मौत 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़