महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार का फॉर्मूल्या तय, शिंदे गुट में बनी सहमति

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2022

महाराष्ट्र को नई सरकार बनने के लगभग एक महीने बाद मंत्रिपरिषद के विस्तार को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को पद की शपथ लेने के बाद अब खबर ये आ रही है कि दो सदस्यों वाले महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद का विस्तार जल्द ही हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिपरिषद के गठन को लेकर मंथन का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही विभागों के बंटवारे को लेकर भी शिंदे गुट के साथ सहमति बन चुकी है। सूत्रों ने बताया कि मंत्री पद और विभागों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच फॉर्मूला तय हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: OBC Reservation: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर SC का बड़ा आदेश, 367 जगहों पर बिना आरक्षण के ही होंगे चुनाव

महाराष्ट्र में शिवसेना के सियासी संकट के बीच जब शिंदे गुट ने बगावत की उसके बाद से ही सारे खेल के केंद्र बिंदु में देवेंद्र फडणवीस ही नजर आ रहे थे। लेकिन बीजेपी ने चौंकाते हुए एकनाथ शिंदे को सीएम बना दिया और फिर नाटकीय घटनाक्रम के बाद देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के कैबिनेट विस्तार में भी चौंकाने वाले फैसले लिए जा सकते हैं। कई नए चेहरों को शिंदे कैबिनेट में जगह मिल सकती है।   

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं