महाराष्ट्र में सरकार गठन का निकला फॉर्मूला, BJP का होगा CM, शिंदे और अजित पवार बनेंगे DyCM, जानें किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय

By अंकित सिंह | Dec 03, 2024

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उनके दो डिप्टी के 5 दिसंबर को पद की शपथ लेने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद पर वापसी के लिए तैयार हैं। सूत्रों ने कहा कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार के साथ समारोह के दौरान शपथ लेने वाले तीन नेताओं में शामिल होंगे। एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बनेंगे। 

एनसीपी को वित्त और उपसभापति समेत 9-10 मंत्रालय मिलने की संभावना है। 5 दिसंबर को होने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के महायुति नेता मुंबई के आजाद मैदान में पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और कई मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने बताया कि 5 दिसंबर को यहां एक अच्छा कार्यक्रम होने जा रहा है। कल बीजेपी विधानमंडल सदस्यों की बैठक होने जा रही है, जिसमें सीएम कौन होगा, इसका फैसला होगा। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: आखिर क्यों नाराज हैं एकनाथ शिंदे? रामदास अठावले ने कर दिया बड़ा खुलासा

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने भी कहा कि शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। हमें आज शाम को पता चल जाएगा कि क्या एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा होंगे या नहीं? हम (शिवसेना) आज शाम को बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिरोध की अफवाहों को खारिज करते हुए, शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने सोमवार को स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र की नई सरकार के गठन में देरी का कारण कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने वाराणसी भूमि अधिग्रहण याचिकाएं खारिज कीं, पुराना मुआवजा सही ठहराया

Kariba Lake में 90 की क्षमता वाली नौका पलटी, 15 यात्रियों की मौत और 27 लापता

Nikhil Gupta को US Court अब 20 नवंबर को सुनाएगी सजा, पीड़ित के अनुरोध पर टली सुनवाई

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द